
short Or signed short
int
जब हमें काफी
छोटी संख्या को Store करने के लिए Memory
Reserve करनी होती है और Store
की जाने वाली संख्या पूर्णांक ही होती है , तब Identifier के नाम के साथ short Modifier का प्रयोग करते है |
यदि
हम signed
modifier का प्रयोग न भी करें , तो भी हम इस प्रकार के Identifier
में minus sign के मान को Store कर सकते है | लेकिन
यदि हम चाहें तो short keyword के साथ signed
modifier का प्रयोग भी कर सकते है |
इस
प्रकार का Identifier मेमोरी में हमेशा 2
Byte की Storage Space Reserve करता है , फिर
चाहे हम 16-Bit Compiler Use कर रहे हो |
सामान्यतया short
प्रकार के Identifier का प्रयोग तब किया जाता
है , जब हम 32-bit compiler को use कर
रहे होते है और हमें छोटे मान को store करना होता है |
चुकी
32-Bit
Compiler में Integer 4 Byte का होता है ,
इसलिए छोटी Integer संख्याओं को store करने
के लिए हम short प्रकार
के Identifier को Use करके 2
Bytes की बचत कर सकते है |
16
Bit compiler में हम चाहे int Type का Identifier
Declare करें या short type का , दोनों ही Memory
में 2 Byte का ही Storage Space
Reserve करते है, इस प्रकार के Identifier को
हम निम्नानुसार Decalare कर सकते है :
signed
short int normalTemperature;
or
short
int normalTemparature;
short Modifier का प्रयोग हमेशा integer प्रकार के Identifier
के साथ ही किया जाता है , इसलिए यदि हम चाहे तो उपरोक्त दोनों Declaration
निम्नानुसार बिना int keyword का प्रयोग किए
हुवे भी कर सकते है |
signed
short normalTemperature;
or
short
normal Temperature;
No comments:
Post a Comment