Looping Statements
Looping Statements
ये
तीसरे प्रकार के Control Statements होते
हैं | जब प्रोग्राम में
हमें किसी प्रक्रिया का बार – बार दोहराना होता है , तब हम Looping
Control Statements का
प्रयोग करते हैं | किसी
भी Loop
में हमेंशा तीन बाते निश्चित करनी होती है |
1.
इसे Loop का Initial Part कहा जाता है | इसमें
Loop
को Iterate करने वाले Variable को प्रारंभिक मान दिया जाता है , जो ये तय करता है कि Loop की शुरुआत कब से होगी | यहां
हमेशा Assignment
Operator = का प्रयोग किया जाता है |
2.
इसे Test Condition कहा जाता है |
किसी
भी Loop
में यह Part ये तय करता है कि Loop किस Condition में Execute होगा |
जब
तक Test
Condition सत्य होती है तभी तक Loop का Iteration
चलता है | इसलिए
Loop
के इस भाग को Define करना बहुत ही जरुरी होता
है | यही भाग किसी Loop
को बताता है कि Loop को कहाँ तक चलना है |
इस
भाग में Conditional
व Logical Operators का प्रयोग किया जाता है |
यहां
एक Valid
Condition देना बहुत ही जरुरी होता है , क्योंकि यदि यहां पर एक Valid
Condition define नहीं करते हैं तो कई बार Loop Infinite हो जाता है |
3.
Loop के इस में Step Size बताना होता है |
यानी
यहां Loop
को ये बताना होता है कि Loop किस क्रम में आगे
बढ़ेगा , घटते क्रम में या बढते क्रम में |
यहां
हमेशा Increment
या Decrement Operator का प्रयोग किया जाता है
| यदि हमें Loop
को एक के क्रम में ना बढा कर किसी और क्रम में बढाना या घटाना होता
है , तो यह काम Assignment Operators का प्रयोग करके किया
जाता है | जैसे b= b+2 यह expression Loop को दो –
दो के क्रम में Increase करेगा |
इसके
स्थान पर हम इस Expression का संक्षिप्त रूप
b+=2 का प्रयोग भी कर सकते है |
No comments