Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Do… While Loop





Do… While Loop   

यह “C” में प्रयोग होने वाला तीसरा व अंतिम Loop है |  इसमें भी अन्य Loop की तरह ही तीनों आधारभूत  Statements की जरुरत होती है यानी Loop के Variable का प्राम्भिक मान , अंतिम मान व Step Size . इस Loop की विशेषता ये है कि इस में Check होने वाली Condition Loop के अंत में check होती है |

यानी जब हमें ऐसी जरुरत हो कि प्रोग्राम में Loop के Statements या Statement Block का Execution कम से कम एक बार तो करना ही हो , तब हम इस Loop का प्रयोग करते है | इस Loop का Syntax निम्नानुसार है |



इस Loop की शुरुआत do keyword से होती है और Statement Block के बाद मंझले कोष्टक बंद करने के बाद While Condition दी जाती है | साथ ही यही एक Loop है , जिसमें While के Condition कोष्टक के बाद ; (Semi Colon) का प्रयोग किया जाता है | do के बाद कोई भी colon या semicolon प्रयोग नहीं किया जाता है |

इस Loop में प्रयोग Control को जैसे ही do Keyword मिलता है तो Program Control सीधे ही do के Statement Block में चला जाता है और उसमें लिखे Statements को Execute कर देता है | फिर Loop चलाने वाले Variable का Step Size Increase या  Decrease प्रोग्राम के अनुसार करता है |

Program Control जब इस Block से बाहर आती है तब उसे while Condition प्राप्त होती है | यहां यदि Condition सत्य होती है तो Program Control do से वापस Statements का Execution करता है और यदि Condition असत्य होती है , तो Program Control Loop को वापस Iterate नहीं करता बल्कि सीधे ही Statement 1 पर चला जाता है |


You may like these posts:

No comments:

Post a Comment