Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Function with Arrays



Function with Arrays

जिस प्रकार एक Function में किसी साधारण Variable का मान Argument के तौर पर Pass करते हैं , उसी तरह से एक Array को भी किसी Function में Argument के रूप में Pass कर सकते हैं | Argument के रूप में Array का नाम व Array की Size Actual Argument के रूप में User Defined Function को Pass की जाती है | जब हमें किसी User Defined Function में Array का मान प्राप्त करके उस पर प्रक्रिया करनी होती है , तब हम User Defined Function में Array का नाम व Array की Size Receive करते हैं | इसलिए User Defined Function को निम्न Format में Define करना होता है |


Return_Data_TypeFunction_Name(Array[ ],Size);
Data_Type_Array[ ] , Size;
{ 
     Statement Block;
     return (Expression);
}

इस प्रारूप के अनुसार हम एक User Defined Function लिखते हैं , जिसमें Array[ ] में प्राप्त हुए सभी मानों में से सबसे बड़ा मान Calling Function को return करना है | Function निम्नानुसार है |


float largest(float Array[],int size)
//float Array[];
//int size;
{
	int j;
	float max;
	
	max = Array[0];
	
	for(j=1; j

अब एक प्रोग्राम द्वारा इस Function को Use करते हैं | हम एक प्रोग्राम लिखते हैं , जिसमें किसी Array में 10 मान Input करते हैं और उन 10 मानों में से सबसे बड़े मान को Output में Print करवाना है | सबसे बड़ा मान ज्ञात करने के लिए इस Function को use किया गया है |

Program


#include<stdio.h>
main()
{
	float value[10], large;
	int j;
	
	for(j=0; j<10; j++)
	{
		printf("\n Enter %d Value ",j+1);
		scanf("%f ",&value[j]);
	}
	large = largest (value,10);
	printf("\n Largest Value is%f ",large);
	getch();
}

//userDefinedFunction

float largest(float Array[],int size)
{
	int j;
	float max;
	max = Array[0]
	for(j=0; j<size; j++)
	  if(max<Array [j])
	  max = Array [j];
	  
	  return(max);
}

इस प्रोग्राम में main() Function में Value नाम के Array में दस मान Input किये जाते हैं | फिर Largest Function को Call किया जाता है | यहां Largest Function में Value नाम के Array में Input किये गए सभी Elements , Largest Function के Array नाम के Variable में चले जाते हैं और  Array की Size 10 Largest Function के Size नाम के Variable में चली जाती है | यानी Array = Value व Size = Size  हो जाता है |

Program Control जब User Defined Function में आता है , तब Array में Value के सभी Element आ जाते हैं व Array की Size 10 हो जाती है , जो कि main() Function से प्राप्त हुई है | अब इस User Defined Function में दसों Elements में से Largest मान Calculate होता है , और वह मान max नाम के  Variable में आ जाता है |

Max नाम के Variable के नाम को पुनः main() Function को Return किया जाता है , जिससे main() Function में max का मान Large नाम के Variable को प्राप्त हो जाता है | फिर Large नाम के Variable के मान को  Output में Print करवा दिया जाता है , जो कि दसों Elements में से सबसे बड़ा मान होता है |

जब main() Function के Actual Arguments , User Defined Function  के Variables को Formal Arguments के रूप में प्राप्त हुए Argument  को Define करना जरुरी होता है , कि कौनसा Variable क्या है |

यानी जब Value नाम के Array Variable से सभी Element , User Defined Function के Array नाम के Variable को प्राप्त होते हैं,  तब User Defined Function में ये Define करना जरुरी होता है , कि यहां Array नाम के Variable में किसी Array से Elements प्राप्त हुए हैं | इसलिए Array को भी हमें Array प्रकार का ही घोषित करना होता है | Array नाम के  इस Variable , जो कि User Defined Function में Arguments लेने के लिए लिखा गया है , निम्न प्रकार से Declare किया जाता है |


floatArray[ ];

जब Program Control इस User Defined Function में प्रवेश करता है , तो उसे पता चल जाता है , कि Array के Variable में जो मान  Calling Function से प्राप्त हुआ है , वह Array प्रकार का मान है |

यानी main() Function से Value नाम के Array में Store किये गए सभी मान , इस User Defined Function के Array नाम के Variable में Copy हो गए हैं , और Array नाम का ये Variable main() Function में Declare Value नाम के Array Variable के Elements को Store किये हुए हैं |

इस Declaration में Array के Bracket को Empty रखा जाता जरुरी होता है , क्योंकि Array कि Size एक अन्य Size नाम के Variable में प्राप्त होती और ये Size भी  Argument के रूप में Calling Function से प्राप्त होती है | इस Size के Data Type को भी Define करना जरुरी होता है | Array की Size हमेंशा int प्रकार के Data Type के रूप में Declare किया जाता है |

   

 


 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment