Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Central Processing Unit




 

Central Processing Unit (CPU)

यह एक Microprocessor chip होता है | इसे Computer का दिमाग भी कहा जाता है क्योंकी Computer में जो भी काम होता है , उन सभी कामों को या तो CPU करता है , या Computer के अन्य Devices से उन कामों को करवाता है | इसका मुख्य काम विभन्न प्रकार के Programs को Execute करना होता है | इस CPU में भी निम्न विभाग होते हैं जो अलग – अलग काम करते हैं |








Control Unit

इस Unit का मुख्य काम सारे Computer को Control करना होता है | CPU का ये भाग Computer की आतंरिक प्रक्रीयाओं का संचालन करना है | यह Input/ Output क्रियाओं को Control करता है , साथ ही ALU व Memory के बीच Data के आदान – प्रदान को निर्देशित करता है |

यह Program को Execute करने के लिए Program के Instructions को Memory से प्राप्त करता है और इन Instruction को Electrical Signals में Convert करके उचित Devices तक पहुंचाता है | जिससे Data पर Processing हो सके | Control Unit ALU को बताता है की Processing के लिए Data Memory में कहाँ पर स्थित है , Data पर क्या प्रक्रिया करनी है और Processing के बाद Data को वापस Memory में कहाँ पर Store करना है |

 

 

Arithmetic Logic Unit (ALU)

CPU के इस भाग में सभी प्रकार की अंकगणितीय व तार्किक प्रक्रियाऐ होती हैं | इस भाग में ऐसा Electronic Circuit होता है जो Binary Arithmetic की गणनाएं करता है | ALU Control Unit से निर्देशों या मार्गदर्शन लेता है , Memory से Data प्राप्त करता है और परिणाम को या Processed Data को वापस Memory में ही Store करता है |

 

Register

Microprocessor में कुछ ऐसी Memory होती है जो थोरे समय के लिए Data को Store कर सकती है | इन्हें Register कहा जाता है | Control Unit के निर्देशानुशार जो भी Program Instructions व Data Memory से आते हैं वे ALU में Calculation के लिए इन्ही Registers में Store रहते हैं | ALU में Processing के बाद वापस से Data Memory में Store हो जाते हैं |




You may like these posts:

No comments:

Post a Comment