Sunday, March 16.

Header Ads

Colorful+Black+Friday+Discount+Leaderboard+Ad

Algorithm - List of Sequential Steps to Solve a Problem

Muscle+Inc.+%25282%2529

Algorithm+-+List+of+Sequential+Steps+of+Solve+a+Problem

Algorithm – List of Sequential Steps to solve a Problem

हम हमारे दैनिक जीवन में जिस किसी भी काम को भी करते है | उस काम को Problem कह सकते है | हर Problem को Solve करने का एक निश्चित क्रम होता है और इस निश्चित क्रम  के अन्तर्गत हमें विभन्न प्रकार के Steps Use करने होते है | उदाहरण के लिए मानलो कि हमें किसी को Phone करने के लिए हमें निम्न काम करने होते हैं :

1. सबसे पहले हमें Phone को इस बात के लिए Check करेंगे  कि Phone चालू है या नहीं | यानी Dial Tone आ रही है या नहीं |

2. यदि Dial Tone आ रही है , तो हमें उस व्यक्ति का Phone Number Dial करना होता है , जिससे हम बात करना चाहते है |

3. Phone Number  Dial करने के बाद हमें Target व्यक्ति के Phone पर Bell जाने का इंतज़ार करना होगा | यदि Bell जाती है , तो Target व्यक्ति Phone उठाएगा और बात हो जाएगी  |

इन Steps के समूह से हम समझ सकते है कि हमें Phone करने जैसी मामूली सी समस्या को सुलझाने के लिए भी एक निश्चित क्रम का पालन करना जरुरी होता है , साथ ही सभी जरुरी Steps Follow करने भी जरुरी होते है | ना ही हम किसी Step को छोड़ सकते है | यदि हम इन दोनों में से किसी भी एक बात को Neglect करते है , तो हम Target व्यक्ति से बात नहीं कर सकते हैं , यानी समस्या का Solution प्राप्त नहीं कर सकते है |

इस उदाहरण का सारांश ये है कि किसी भी समस्या का एक निश्चित व उचित समाधान प्राप्त करने के लिए हमें उस समस्या को विभन्न प्रकार के Steps के एक समूह के रूप में Define करना होता है , जो कि एक निश्चित क्रम में होते हैं | Steps के इस समूह को ही Algorithm कहा जाता है |

दूसरे सब्दों में कहें तो किसी भी समस्या के एक निश्चित समाधान को प्राप्त करने के लिए अनुक्रमिक व चरण बढ़ रूप में अपनाई जाने वाली लिखित प्रकिया को हम Algorithm कहते है |

उदाहरण के लिए मानलो कि हम दो संख्याओं A B को जोड़ कर उसका परिणाम C में प्राप्त करना चाहते है और फिर C के मान को Monitor पर Display करना चाहते है | यानी हमें C= A+B करना है | इस काम को पूरा करने के लिए या इस समस्या को सुलझाने के लिए हमें निम्नानुसार क्रम का पालन करना होता है |

हल :

चरण प्रक्रिया का प्रारम्भ |

चरण 2 वेरिएबल A का मान पढ़ना |

चरण 3 वेरिएबल B का मान पढ़ना |

चरण 4 A B के मान का योग निकलना |

चरण 5 मान A B के योगफल को Variable C के स्थान पर रखना |

चरण 6 C के मान को प्रिंट करना |

चरण 7 प्रक्रिया का अंत करना |


 



No comments

Post Top Ad

Post Bottom Ad