Sunday, March 16.

Header Ads

Colorful+Black+Friday+Discount+Leaderboard+Ad

Control Strings

Muscle+Inc.+%25282%2529

Control+Strngs


Control Strings

जिस तरह से हम “C” Language में विभन्न प्रकार के Data को Store करने के लिए अलग – अलग Keyword का प्रयोग करके अलग – अलग limit की Memory Location को Reserve किया जात है , ठीक इसी तरह से अलग – अलग प्रकार के मानों को Access  करने के लिए भी हमें अलग – अलग तरह के Control Strings का प्रयोग करना होता है | Control String कुछ ऐसे Characters होते है , जिन्हें % के साथ use किया जाता है |

उदाहरण के लिए हम किसी Integer संख्या को Memory में Store करते है , तो उस Integer संख्या को Screen पर Display करने के लिए हमें %d Control String का प्रयोग करना होता है | इसी तरह से यदि हम  Character प्रकार के किसी Data को Screen पर print करना चाहे , तो हमें %c Control String का प्रयोग करना होता है | विभन्न प्रकार के Data Type के Data को  Screen पर  Display करने के लिए printf( ) Function के Use किए जाने वाले Control String को हम निम्न सारणी द्वारा समझ सकते है |

 

%d 

Integer Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%c 

Character Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%f 

Real Number Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%g 

Floating Point Real Data Type के मान को दसमलव के बाद केवल एक Digit तक के Round off Form में Display करने के लिए |

 

%i 

Signed Decimal Integer Data Type के मान से Display करने के लिए |

 

%u

  Unsigned Decimal Integer Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%o

Octal Integer Data Type के मान को Display करने के लिए |

%s 

String Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%x 

Hexadecimal Data Type के मान को Display करने के लिए |

 

%e 

Real Number Data Type के मान को Display करने के लिए , जबकि संख्या का मान घातांक रूप में हो

 

 

 

विभन्न प्रकार के Data Type के मानों को Access करने के लिए हमें विभन्न प्रकार के Control Strings का प्रयोग करना पड़ता  है | किस प्रकार के Identifier को Use करना चाहिए , इस बात की जानकारी निम्न सारणी द्वारा प्राप्त की जा सकती है |

Data Type

Control String

Signed char | unsigned char

%c

Short signed int | signed int

%d

Short unsigned int | unsigned int

%u

Long signed int

%ld

Long unsigned int

%lu

Float

%f | %e

Double

%lf | %le

Long double

%lf | %le

 

float, double या long double Type के मानो को यदि Normal Form में Display करना हो , तो क्रमशः %f, %lf %Lf control strings का प्रयोग करते , जबकि यदि इनके  मानों को घातांक रूप में Display करना , हो , तो इनके लिए हमें क्रमशः %e , %le %Le Control Strings का प्रयोग करना होता है |

printf( ) function का प्रयोग  हम किसी भी प्रकार के Numerical या Alphanumerical मान को Monitor पर Display करने के लिए करते है | इस Function में हमें जो भी message Screen पर Display करना होता है , उस message को हम String के रूप में Double Quote के बीच में लिखते है | Double Quotes के बीच में लिखा गया Message ज्यो का त्यों Screen  पर Display हो जाता है | उदाहरण के लिए यदि हमें Screen पर Hello World  Print करना हो , तो हमें Print( ) Function में इस Message को निम्नानुसार लिखना होता है |

print(“ Hello World “);

इस Statement का Output हमें निम्नानुसार प्राप्त होता है |

Hello World

यदि हम इसी Statement को निम्नानुसार लिखते है |

printf(“   Hello          World”);

जो इस Statement का Output भी हमें निम्नानुसार प्राप्त होता है

Hello           World

 

यानी printf( ) statement में हमें String को जिस format में लिखते है , Output में हमें वह String उसी Format में दिखाई देता है | लेकिन विभन्न प्रकार की Calculations के  बाद प्राप्त होने वाले  Result को Display करने के लिए भी हमें printf( ) Function का ही प्रयोग करना होता है | इस स्थिति में हमें Display किए जाने वाले Data के DataType के आधार  पर किसी न किसी Control String का प्रयोग करना परता है |

जब हम Control String का प्रयोग करके किसी Calculated मान को Screen पर Display करना चाहते है , तब हमें हमेशा Data के Source Data के Target  दोनों को printf( ) function में Specify करना होता है, जबकि Target वह स्थान होता है , जहाँ पर डाटा के मान को Display किए जाने वाले Data के Data Type के Control String को Specify करना होता है | इस तरह से यदि हम prinf( ) Function का पूर्ण syntax देखें तो यह Syntax निम्नानुसार होता है |

Syntax

printf(“Message cntrlStr1 Message cntrlStr2.. Message cntrlStrN”,value/Identifier1,value/Identifer2…..value/IdenfiferN )

इस Syntax में Message के स्थान पर हम उस String को लिखते है , जिसे ज्यो का त्यों screen पर Display करना होता है , जबकि cntrlStr के स्थान पर हम उस Control String का प्रयोग करते है , जो Value / Identifier  में Stored Data Type के मान को Display करने में सक्षम होता है |

Cntrl Str Value / Identifier दोनों एक दूसरे के समानांतर होते है | यानी cntrlStr1 के स्थान पर value / Identifier1 का मान ही Display होगा , cntrlStr2 के स्थान पर Value / idenfitifer2 का मान ही Display होगा और cntrlStrN के स्थान पर value / IdentiferN का मान ही Display होगा | इनके क्रम में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन  नहीं किया जा सकता है |

यानी यदि हम चाहे की cntrlStr1 के स्थान पर value/ Identifier2 का मान Display हो , तो बिना prinf( ) statement में Change  किए  हुवे हम ऐसा नहीं कर सकते है | यदि हमें cntrlStr1 के स्थान पर value / Identifier2 का मान Display करना हो , तो हमें printf( ) Syntax निम्नानुसार लिखना होगा |

Syntax

printf(“Message cntrlStr1 Message cntrlStr2…. Message cntrlStrN;value/Identifer2,value/Identifier1….Value/IdentifierN )

 

No comments

Post Top Ad

Post Bottom Ad