Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Preprocessor Directive Program 2



Preprocessor Directive Program 2

उदाहरण के लिए मानलो की हमें किसी Program में बार – बार PI के मान 3.142857142857142 की जरुरत पडती है | अब इतने बड़े मान को बार – बार विभन्न Statements में बिना गलती के लिखना नामुमकिन है | किसी न किसी Statement में इसको Type करने में Mistake हो ही जाएगी |

इस स्थिति में हम एक Preprocessor Directive का प्रयोग करके इस मान को एक नाम प्रदान कर सकते है | इस मान को एक नाम प्रदान कर देने के बाद हमें जिस किसी भी स्थान पर Calcualtion के लिए इस मान की जरुरत हो , हम उस नाम को Use कर लेते है |

जब Program को Compile करते है, तब Program Compile होने से पहले उन सभी स्थानों पर , जहाँ पर Preprocessor का प्रयोग किया गया है , Proprocessor को उसके मान से Replace कर देता है | इस तरह से Program में Typing की वजह से होने वाली गलतियों से बचा सा सकता है |

Program


#include<stdio.h>
#include<conio.h>
#define PI 3.142857142857142
main( )
{
  printf(“Value of PI is = %15e”,PI);
  getch( );
}

 

जब इस Program को Run किया जात है , तब Output में %2.15e Control String के स्थान पर मान 3.142857142857142 को Represent करने वाले Identifier PI के स्थान पर ये मान Expand हो जाता है और Screen पर घातांक रूप में Display हो जाता है |

चुकी Float प्रकार का Control String दसमलव के बाद केवल 8 अंकों तक की संख्या को ही Display कर सकता है , इसलिए हमने इस Program के Printf( ) Function में %15e Control String का प्रयोग किया है | ये Control String Computer  को ये Instructions देता है की Screen पर Display किए जाने वाले मान में दसमलव के बाद कुल 15 Digits Display होने चाहिए | ये Program जब Compile किया जात है , तब Compile होने से पहले निम्नानुसार Form में Convert हो जात है |

 

Program

  
#include<stdio.h>
#include<conio.h>
main( )
{
  printf(“Value of PI is = %15e”, 3.142857142857142);
  getch( );
}


जब हम अपनी जरुरत के आधार पर विभन्न प्रकार के Identifier Declare करते है , तब किस प्रकार का Identifier Memory में Minimum व Maximum कितने मान तक की संख्या को Hold कर सकता है , इस बात की जानकारी “C” Language के साथ मिलने वाली “limits.h” नाम की Header File में दी है |

यदि हम चाहे तो इस Header File को जो की ..... TC\Include नाम के Folder में होती है Open करके विभन्न Data Types द्वारा Store की जा सकने वाली Minimum व Maximum Range का पता लगा सकते है | इस Header File में विभन्न Data Type द्वारा प्रदान की जाने वाली Minimum व Maximum Range को कुछ Preprocessor Directives के रूप में Define किया गया है |        

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment