Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Integer and float program



Integer and float program

यदि हम किसी Floating Point Value को किसी Identifier में सामान्य रूप में Store करते है , तब भी हम उस मान को सामान्य दसमलव वाली संख्या व घातांक वाली संख्या दोनों ही रूपों में Output में Display करवा सकते है | इस पूरी प्रक्रिया को निम्न Program द्वारा समझाया जा सकता है :

Program

 

#include<stdio.h>
#include<conio.h>
main( )
{
const int integer = 12345;
const float Float  = 12345.6789;
printf(“\n Integer in Decimal Form = %d”, Integer);
printf(“\n Integer in Octal Form = %o”, Integer);
printf(“\n Integer in hexadecimal Form = %x”, Integer);
putchar(“\n”);
printf(“\n float in Fractional Form = %f”,Float);
printf(“\n float in Exponential Form = %e”,Float);
getch( );
}

Output

Integer in Decimal Form = 12345 Integer in Octal Form = 30071 Integer in Hexadecimal Form = 3039 Float in Fractional Form = 12345.678711 Float in Exponential Form = 1.234568e+04

 

इस Program में हमने केवल एक ही Integer मान को तीन तरीके से व एक ही Floating Point मान को दो तरीके से Output में Display करने के लिए अलग – अलग Control Strings का प्रयोग किया है |

Output में हम देख सकते है कि Control String को बदल देनें से हमें Output में प्राप्त होने वाला मान किसी दूसरे Form में दिखाई देने लगता है , जबकि हमें Actual Identifier के मान को Change करने की जरुरत नहीं होती है |

इस Discussion का सारांश ये है की हम चाहे किसी भी Form में Calculation को Perform करें , जैसे Output में Display करने पर हमें किस form में Output चाहिए , इस बात को printf( ) Function में अलग – अलग Control String का प्रयोग करके तय किया जा सकता है  |

इस Program में हमने putchar ( ) नाम का एक नया Function Use किया है | इस Function को भी stdio.h नाम की Header File में ही Define किया गया है | इस Function में हम Argument के रूप में एक Character Pass करते है और ये Function उस Character को Screen या Output Device पर भेज देता है |

चूँकि हमने इस Function में Output Screen पर एक New Line प्राप्त करने के लिए ‘\n’  Backslash character constant को Argument के रूप में Pass किया है , इसलिए ये Function हमें Output में एक New Line Provide करता है | यदि हम Argument के रूप में किसी अन्य Character को इस Function में Pass करते , तो वह Character भी Output में ज्यों का त्यों print हो जाता है |

चूँकि हमें इस Function में हमेशा एक ही Character को Argument के रूप में भेजना होता है , इसलिए इस Function में Argument के रूप में Pass किए जाने वाले Character को Single Quotes के बीच लिखकर भेजना होता है |

 

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment