Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Rules for Representing Character Constants in a PROGRAM



Rules for Representing Character Constants in a PROGRAM

किसी Program में जब भी हम किसी Character Constant मान को Represent करते है , तब हमें कुछ नियमों का ध्यान रखना होता है | किसी Character Constant को Represent करने के नियम निम्नानुसार है |

• किसी भी Character Constant में अधिकतम एक ही Character को Represent किया जा सकता है |

• किसी Character Constant में Represent किए जाने वाले Character को हमेशा एक Opening Single Quote के बीच ही लिखा जाता है | Character Constant के दोनों तरफ प्रयोग किया जाने वाला ये Quote हमेशा Opening Single Quote ही होना चाहिए |

• Character Constant के रूप में “C” Character के किसी भी Character को Represent किया जा सकता है |

इन नियमों को ध्यान में रखते हुए ही हमें हमारे Program में किसी Character Constant को Represent करना होता है | इनमें से किसी भी नियम को Avoid करने पर “C” का Compiler Compile Time Error Generate करता है |

हम जिस किसी भी रूप में जो भी स्थिर Character मान Represent करते है , वह मान Character Literal या Character Constant कहलाता है | उदाहरण के लिए आगे दिए जा रहे सभी मान Character Constant मान है |

‘A’ ,  ‘2’  ,  ‘\O’,  ‘\t’  ,  ‘y’  ,  ‘n’  ,  ‘s’ ,  ‘#’ ,  ‘- ‘  ,  ‘ = ‘

विभन्न प्रकार के Backslash Character Constants का प्रयोग सामान्यता printf( ) जैसे Output Functions में किया जाता है | इनका प्रयोग करने से हमें Output Screen पर दिखाई देने वाले Output को कुछ हद तक Format करने की सुविधा प्राप्त होती है |

विभन्न प्रकार के Backslash Character Constants का प्रयोग विभन्न प्रकार की स्थितियों में किया जाता है | उदाहरण के लिए यदि Output Screen पर New Line की जरुरत हो , तो हम ‘\n’ Character Constant को use करते है |

यदि हमें किसी Error को High Light करना हो , तो ‘\a’ Character Constant का प्रयोग कर सकते है | इसी तरह से यदि हमें Output Screen पर Horizontal Tab की जरुरत हो , तो हम ‘\t’ Character Constant को use कर सकते है |  

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment