Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Android App – The Architecture Extensions



Android App – The Architecture Extensions

विभन्न Core Elements के अलावा कुछ और Elements भी होते है , तो Android Application के Development व उपयोग में अपना  महत्वपूर्ण Role Play करते है जो की निम्नानुसार है |

Storage

हमारे Application से सम्बंधित ऐसे Elements जो की Change नहीं होते जैसे की icons ,Help Files आदि को अपने Application की Data Files के रूप में Package कर सकते है | साथ ही जिस Device पर हमारा Android Application Run होना होता है , उस Device पर Database या Files के लिए कुछ Extra Space भी Reserved कर सकते है | इस Reserved Space पर उस Database या File को Store किया जाता है , जिसमें वे Data होते  है , जिन्हें User स्वयं हमारे Android Application को use करते समय उसमें Input करता है अथवा यदि User SD Card के रूप में Extra Storage Use करता है , तो उस Extra Storage में Application से सम्बंधित Data Files को जरुरत के अनुसार Read व Write किया जा सकता है |

Network

Android Devices सामान्यतः Internet Ready होती है | यानी इन Devices पर use होने वाले  ज्यादातर Applications किसी न किसी तरह से Internet से Connected रहते हुए ही Operate व Update होते है | इसलिए हम हमारे Android Application में जरुरत के अनुसार Java Sockets का प्रयोग करते हुए अथवा webkit-Based web Browser Widget को Embed करते हुए अपने Application में Internet Feature को Use  कर सकते है |

Multimedia

Android Devices सामान्यतः Multimedia Ready भी होते है | यानी ये Devices Audio/ Video को Record व Playback करने की क्षमता से युक्त होते है | हालांकि Different Devices  में इन Multimedia Devices की Capabilities व Qualities में अंतर हो सकता है , लेकिन हम हमारे Application द्वारा इस बात का पता लगाने के लिए Device की Query कर सकते है की उसमें Audio , video , Camera आदि से सम्बंधित क्या क्या Capabilities Exist है |

Location Services

Android Devices सामान्यतः Location Providers जैसे की GPS व Cell Triangulation जैसी Services को Access करने में सक्षम होते है , जिसकी वजह से ये Device इस बात को Identify कर सकते है की वे पूरी दुनिया में धरती के किसी हिस्से पर है और इस बात की जानकारी को हम हमारे  Application में उपयोग में ले सकते है |

साथ ही हम Location Data का उयोग अन्य तरीकों से करते हुए Location का Map भी Display कर  सकते है , जिसकी वजह से Devices के Movements को Track करते हुए उस स्थिति में Device की Location का पता लगा सकते है , जबकि वह चोरी हो गया हो अथवा खो गया हो |

Phone Services

चुंकि Android Devices मूलतः Phone ही होते है , इसलिए हमारा Application इन Devices पर New Phone Calls को Initiate कर सकते है , SMS Messages Send / Receive कर सकता है और वो सबकुछ कर सकता है , जी एक Modern Telephone के साथ किया जा सकता है |

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment