Header Ads

ad728
  • New Updates

    Decimal to Bit Pattern Conversion


    Decimal to Bit Pattern Conversion

    जिस तरह से हम किसी Byte में Stored – Bit Pattern के आधार पर Decimal संख्या ज्ञात कर सकते है , उसी तरह से हम किसी Decimal संख्या का Bit Pattern भी बना सकते है | उदाहरण के लिए मान्लों हमें मान 57 का Bit –Pattern ज्ञात करना है | इस Bit Pattern को ज्ञात करने के लिए हमें निम्न क्रम को Use करना होता है |


    1. सबसे पहले हमें ये पता लगाना होता है की हम जिस संख्या का Bit – Pattern ज्ञात करना चाहते हैं , उस संख्या को Represent करने वाला कोई Bit Byte के Bit – Pattern में उपलब्ध है या नहीं | यदि ज्ञात  की जाने वाली संख्या का मान Bit- Pattern में न हो , तो ज्ञात की जाने वाली संख्या से छोटी संख्या के Bit को True या 1 कर देना चाहिए |

    इस स्थिति में 57 से Just छोटा  मान 32 है , इसलिए हमें Byte  के Bit- Pattern में इसी मान को True या 1 करना होता है , जैसाकि हमें चित्र में किया है |

    2. अब ज्ञात की जाने वाली संख्या के मान में से Set किए गए Bit की संख्या को घटा होता है |

    चुंकि हमें 32 के मान के Bit को Set किया है , इसलिए हमें 57 में से 32 को घटना होता 57 में से 32 को घटाने 25 बचता है इसलिए हमें 25 की Binary Set करनी है | इसके लिए हमें फिर से पिछले को Use करना होता है |


    चुंकि हमारे Byte के Pattern में मान 25 के लिए भी कोई संख्या नहीं है , इसलिए हमें 25 से छोटे मान के Bit को Set करना होता है , जो की हमारे इस उदाहरण में 16 है | इस Bit 1 कर देने पर हमें निम्नानुसार Pattern प्राप्त होता है

    3. अब हमें फिर से बची हुई संख्या को ज्ञात करना होता है | इसके लिए हमें Current संख्या  में से Set की गई Bit की संख्या को घटाना होता है |

    चुंकि हमारी Current संख्या 25 है , जिसमें 16 को set किया है , इसलिए अब हमें 25 में से 16 को घटाना होता है | ऐसा करने पर हमें Resultant मान 25-16 =9 प्राप्त होता है , जिसके लिए हमें Bit को Set करना होता है |

    यहां फिर हमें Step 1 को Use करना होता है , जिससे हमें 8 मिलता है , जिसे Set करना होता है क्योंकि मान 8 ही मान 9 से सबसे कम छोटा मान है | मान 8 के Bit को Set  करने पर हमें निम्नानुसार Bit – Pattern प्राप्त होता है |

    4. Current मान 9 में से Currently Set किए गए Bit  के मान 8 को घटाने पर हमें | प्राप्त होता है , और अब हमें केवल मान 1 के लिए Bit को Set करना है | चुंकि मान 1 को Represent करने वाला Bit 0th Position पर है , इसलिए केवल इस Bit को Set कर देने पर हमें 57 का Binary Bit – Pattern प्राप्त हो जाएगा , जो की निम्नानुसार है |

    चुंकि हमें हमारे Required मान की Binary Bit Pattern प्राप्त हो चुकी है , इसलिए जिन भी Bits की Position Blank है , उनमें 0 Fill कर देने से हमें हमारे Required मान की Actual Bit – Pattern प्राप्त  हो जाती है

    हमें मान 57 का Binary Bit Pattern 00111001 प्राप्त हुआ  | ये  Bit Pattern सही है या नहीं इस बात की जांच करने के लिए हम उन Bits के मानों को जोड़ सकते है , जिनमें True या 1 Stored है | हमारे Bit – Pattern में 0th , 3rd , 4th 5th Position के Bits On है जिनके मानों का Total [1+8+16+32=57] है जो की वही मान है जिसका Bit – Pattern हम बनाना चाहते थे , इसलिए हमारा Bit Pattern सही है |

    इस तरह से हम किसी भी Bit – Pattern का Decimal मान ज्ञात कर सकते है और किसी भी Decimal संख्या का Bit Pattern बना सकते है |

     

     

     

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728