Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Bitwise OR Operator (|)



ये Operator Use करके हम दो Identifier के Bits पर OR Masking की प्रक्रिया को Apply करते है | OR Masking में दोनों Identifiers के Bits आपस में OR Form में Compare  होते है | यदि दोनों Identifiers में से किसी एक भी Identifier में समान Position पर Bit का मान 1 हो यानी Bit True हो तो Resultant Bit भी True होता है , अन्यथा Resultant Bit False हो जाता है | OR Masking को हम निम्नानुसार समझ सकते है , जहां दो Variables में 19 व 21 मान Stored है |

इन दोनों Identifiers पर OR Masking की प्रक्रिया  को Apply करने पर निम्नानुसार Operation Perform होते है |


OR Masking में Identifier के Bits पर निम्नानुसार Table के अनुसार पर प्रक्रिया होती है , जिसमें दोनों Identifiers के समान Position के दोनों Bits का आपस में Comparison होता है और तीसरे Identifier में समान Position पर  ही Resultant Bit Return होता है |

Bitwise OR Operator का प्रयोग किसी Bit Pattern में स्थिति किसी Bit को ON करने के लिए किया जाता है | जब हमें किसी अमुक Bit को किसी Bit – Pattern में ON करना होता है , तब हमें एक और Bit – Pattern की जरुरत होती है | इस दूसरे Bit – Pattern को OR Mask Bit Pattern कहते है | इस OR Mask में हमें केवल उसी Bit का मान 1 रखना होता है , जिसे हम हमारे प्रथम Bit – Pattern में ON करना चाहते हैं |

चलिए , एक उदाहरण द्वारा OR Masking की प्रक्रिया को समझते है | मानलो की हम Bit – Pattern 10100110 (value =150) की चौथी Bit को On करना चाहते है | इस जरुरत को पूरा करने के लिए हमें OR Mask के रूप में Bit – Pattern 00001000 को Use करना होगा | जब हमें इस पर OR Masking की प्रक्रिया करनी हो , तो ये प्रक्रिया निम्नानुसार होगी |

 

Resultant मान में हम देख सकते है , कि इसके केवल चौथे Bit का मान ही 0 से 1 हुआ है | चुंकि चौथे Bit – Position का मान 8 होता है , इसलिए Resultant मान 158 प्राप्त हो रहा है , जो कि Original मान 150 से केवल 8 ही ज्यादा है | इस समस्या का Program निम्नानुसार है |



 

 
#include <stdio.h>
#include <conio.h>
main()
{
int x = 150, j;
printf("\n Value of x is %d ", x);
j = x | 8;
printf("\n Forth Bit of value %d is Now On", x);
printf("\n Now the Value of x is %d " , j);
getch();
}

Output

Value of x is 150 Forth Bit of value 150 is Now On Now the Value of x is 158

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment