Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Automatic Type Conversion



Automatic Type Conversion

“सी” भाषा में विभन्न प्रकार के Variable व Constant की Mixing कर सकते है , लेकिन Execution के समय ये Expressions एक विशेष नियम का पालन करते हैं | हम जानते है कि Expression में Computer दो या दो से अधिक Operands के साथ क्रिया करके एक Operand में उसके मान को Store करता है | यदि Operand अलग – अलग Data Type के हो तो Lower Type का Operand Upper Type के Operand में बदल जाता है और Result हमेशा Higher Type का प्राप्त होता है | इस सम्बन्ध में “सी” कुछ नियमों का पालन करता है जो निम्नानुसार है :

1. सभी short व char प्रकार के Variables Automatically int प्रकार में Convert हो जाते हैं |

2. यदि हम Operand Long Double प्रकार का हो तो Execution के दौरान दूसरा Operand भी Long Double प्रकार के Operand में Convert हो जाता है |

3. यदि एक Operand Double प्रकार का हो तो दूसरा भी Double में Convert हो जाता है और Result Double प्रकार का प्राप्त होता है |

4. यदि एक Operand Float प्रकार का हो तो दूसरा भी Float  प्रकार में बदल कर  Output Float प्रकार का प्राप्त होता है |

5. यदि एक Operand Unsigned Long int है तो दूसरा भी Unsigned Long int में Convert हो जाएगा और Result Unsigned Long Int में ही प्राप्त होता है |

6. Long int में बदल कर Long int का Result प्राप्त किया जा सकता है या फिर दोनों Operand Unsigned Long int में बदल जाएगा व Result Unsigned  Long int में प्राप्त होगा |

7. यदि एक Operand Unsigned Long int है तो दूसरा भी Unsigned में बदल कर Result Unsigned int में प्राप्त होगा |

 

 

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment