Dark Mode Logo (Optional)

Dark Mode Logo (Optional)

Creating New Android Project With Command Line Tools


Creating New Android Project With Command Line Tools

जब एक बार SDK Tools को Install कर लिया जाता है तथा उसके “tools” , “Platforms” व “Platform tools” Directories को SETX Command का प्रयोग करते हुए Path नाम के Environment Variable में Set  कर लिया जाता है , उसके बाद हम Android SDK के विभन्न Android Tools का प्रयोग करते हुए अपना नया Android Project , Command Prompt के माध्यम से भी Create कर सकते है |

उदहारण के लिए मानलों कि हम हमारा पहला Android Project “E:\Software\AndroidApp” Folder में Create करना चाहते है | इसलिए सबसे पहले हमें हमारे Command Prompt में इसी Path पर पहुंचना होता है , जिसके लिए हम निम्नानुसार CD Command Use करते है |

अपने Project के Destination Folder में पहुँचकर अब हमें सबसे पहले निम्नानुसार अगला Command Execute करते हुए इस बात का पता लगाना होता है कि हम हमारा Android Project किन – किन Target Devices के लिए Develop कर सकते है यानी हमारा  Current Android SDK किन – किन Target Devices के लिए Application Develop करने में सक्षम है |

हम देख सकते  है कि Command Prompt पर Android List targets ‘ Command Execute करने पर हमें Supported Android  Targets की एक लम्बी List प्राप्त होती है | ये List इस बात का Indication देता है कि हमारा Current Android SDK Tools किन – किन Platform को Support करता है , जिन पर हम हमारे Android Application को Complete कर सकते है |

यहां मुख्य रूप से ध्यान रखने वाली बात ये है कि हमें हमेशा Latest Supported Version के Platform के लिए ही अपने Android Application को Compile करना चाहिए , क्योंकि यदि हम पुराने Version के Android Platform के लिए अपने Application को Compile करेंगे , तो हमारा  Application नए Devices पर Run नहीं होगा जबकि नए Platform पर Compiled Application , ज्यादातर पुराने Platforms  के Compatible रहता है |

यदि Command Prompt पर “Android List Targets” Command Execute करने पर कोई Supported Platform List दिखाई न दे , तो उस स्थिति में हमें Android SDK Manager Tool का प्रयोग करते हुए कम से कम एक Supported Android Platform व उससे सम्बंधित अन्य Tools को Download करना जरुरी होता है अन्यथा हम कोई नया Android Project तब तक Create नहीं कर सकते , जब तक कि कोई Particular  Platform Exist न हो |

Supported Platforms कि List  में प्रत्येक Supported Platform का एक Unique  ID होता है , जिसे हम उपरोक्त चित्र में “id” Attribute  के साथ देख सकते है | इस “id” Attribute  द्वारा ही हम इस बात को निश्चित करते है कि हमें हमारा Android Project किस Platform के लिए Create करना है |

उपरोक्तानुसार Supported Platform कि List प्राप्त होने के बाद Latest Supported Platform के लिए नया Android Project Create करने हेतु अब हमें Command Prompt पर निम्न Command Execute करना होता है :

android create project --target  <target-id> --name MyFirstApp \

 --path<path--to--workspace>/MyFirstApp --activity MyActivity \

 --package com.example.myfirstapp

 

<target-id>

इस Command में <target-id> के रूप में हमें उस Supported Platform के ID को Specify करना होता है , जिसके लिए हम हमारा Android Application Create करना चाहते है | जबकि इस ID को पिछले चित्र में दर्शाए अनुसार प्राप्त कर सकते है |

<path – to – workspace >

इस Command में <path-to-workspace> के रूप में हमें उस Path को Specify करना होता है , जहां हम हमारे Create होने वाले Project की Files को Store करना चाहते है |

उदाहरण के लिए जब हम Command Prompt पर इस Command को निम्नानुसार Execute करते है |

android create project --target 12 --name MyFirstAndroidApp

--path MyFirstAndroidApp --activity MyActivity

--package com.codingshadab.myfirstandroidapp

 

जैसे ही हम ये Command Execute करते है , हमारा Command Window Automatically हमारे Current Path पर कुछ Files व Folders Create कर देता है |

जिसे निम्न चित्रानुसार देखा जा सकता है

यानी जब उपरोक्त Command Execute होता है , तब Current Directory (Path) में “MyFirstAndroidApp” नाम का एक Folder Create करता है और इस Folder में हमारे Newly Create होने वाले Android Project के Architecture से सम्बंधित सभी जरुरी Files व Folders Automatically Create कर देता है , ताकि हमें हमारे Android Application के Architecture से सम्बंधित सभी जरुरी Files व Folders को अपने स्तर पर Manually न Create करना पड़े |

हालांकि यदि हम चाहें तो इन्हें Manually भी Create  कर सकते है , लेकिन उस स्थिति में गलती होने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है , जिससे हमें हमारे Application को Test व Debug करने में काफी परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है |

उपरोक्तानुसार तरीके से जो Directory Structure Create होता है , वह वास्तव में एक “Hello World” Application का Architecture है जिसे  Compile करके Run किया जा सकता है और Run करने पर ये हमें हमारे Device पर एक “Hello World” Message Display करता है | लेकिन इस Application को Compile करने से पहले हमें उस Actual Android Device को Configure करना होता है , जिस पर हम इस Application को Compile करने के बाद Run करेंगे क्योंकि सभी Android Applications किसी न किसी Android Device पर  ही Run होते है |

 

 

You may like these posts:

No comments:

Post a Comment